..................... BMW an intelligent thriller: Javed Jaffrey - Hindi Filmibeat

रोमांचकारी होगी 'बीएमडब्ल्यू' : जावेद जाफरी

BMW an intelligent thriller: Javed Jaffrey
'इंशाअल्लाह, कश्मीर' और 'इंशाअल्लाह, फुटबॉल' सरीखी दो नेशनल अवार्ड विजेता डाक्यूमेंट्री फिल्म देने वाले जावेद जाफरी अब ला रहे हैं 'बीएमडब्ल्यू'। इसे वह एक रोमांचकारी फीचर फिल्म मानते हैं। 49 वर्षीय जाफरी ने कहा, "मैं अपनी पहली फिल्म बीएमडब्ल्यू लाया हूं। यह सनसनीखेज है। इसमें भारतीय के साथ-साथ विदेशी दर्शकों का भी ध्यान रखा गया है। उम्मीद है कि इसे विदेशों में भी सराहा जाएगा।"

'बीएमडब्ल्यू' के कलाकारों में तनिशा चटर्जी, सरिता चौधरी, चंदन रॉय सान्याल, आदिल हुसैन, विजय राज और स्वयं जावेद जाफरी भी होंगे।

उन्होंने कहा, "यह पुलिसिया मुठभेड़ पर होगी, जिसमें यूएस से मुंबई आई भारतीय लड़की इस मामले पर संज्ञान लेती दिखाई जाएगी।"

अपनी हास्य भूमिकाओं के लिए प्रसिद्ध जावेद जाफरी टीवी शो 'निन्जा वॉरियर' के लिए रखे गए एक आयोजन में बोल रहे थे। यह जापानी शो 'सास्यूक' का हिंदी रूपातंरण है। यह हंगामा चैनल पर प्रसारित होगा। जाफरी इसके लिए हिंदी में संवाद देंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X