..................... सरकारी आदेश को नजरअंदाज़ करते हुए शाहिद कपूर पहुंचे जिम? BMC seals Bandra gym that allowed Shahid Kapoor personal time - Hindi Filmibeat

सरकारी आदेश को नजरअंदाज़ करते हुए जिम पहुंचे शाहिद कपूर- BMC ने लगाई फटकार!

By Staff

कोरोना वायरस से बचाव को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने सभी जिम, सिनेमाघर, मॉल, स्विमिंग पूल आदि को 31 मार्च तक बंद रखने के आदेश दिये हैं। लेकिन इसके बावजूद बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत रविवार को एक जिम से निकलते दिखे। रिपोर्ट्स की मानें तो बीएमसी ने अभिनेता और जिम के मालिक, दोनों से इस मामले में सफाई मांगी है।

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहिद- मीरा ने वहां तकरीबन दो घंटे बिताए और जिम खासतौर से उनके लिए ही खोला गया था। अब बीएमसी ने सरकार द्वारा जारी हेल्थ एडवाइजरी का उल्लंघन करने को लेकर जिम के मालिक से जवाब मांगा है। वहीं, इस पूरे मामले में शाहिद-मीरा की आलोचना हुई।

Shahid Kapoor

मामले को बढ़ता देख जिम के मालिक युधिष्ठिर जयसिंह का कहना है कि शाहिद एक करीबी दोस्त हैं और वो वर्क आउट के लिए जिम नहीं आए थे। उन्होंने कहा- शाहिद को फिल्म 'जर्सी' की शूटिंग के दौरान चोट लग गई थी। उन्होंने मुझसे एक इक्विपमेंट लाने को कहा था और मैं उन्हें उस इक्विपमेंट को इस्तेमाल करने का तरीका बता रहा था। हमने कोई नियम नहीं तोड़े हैं और हमारा जिम शुक्रवार से बंद है।"

बहरहाल, कोरोना वायरस के खौफ से आम पब्लिक से लेकर सेलिब्रिटीज, सभी अपनी ओर से पूरी सावधानी बरत रहे हैं.. और भीड़ भाड़ वाली जगहों पर जाने से बच रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X