सुशांत केस: BMC ने दिया SP विनय तिवारी को क्वारंटाइन करने पर जवाब- "करवाएं कोरोना टेस्ट अगर.."
सुशांत सिंह राजपूत मामले में पटना के एसपी विनय तिवारी लगातार चर्चा में हैं। मुंबई जांच के लिए पहुंचे एसपी को जबरन क्वारंटाइन कर दिया गया। इसी के साथ राजनीति और देशभर में घमासान मच गया और मुंबई पुलिस व राज्य सरकार पर आरोप लगने लगा कि वह जांच में बिहार पुलिस का सहयोग नहीं कर रहे हैं। आज सुप्रीम कोर्ट ने भी इस पर कहा कि विनय तिवारी को क्वारंटाइन करने से अच्छा संदेश नहीं गया। इस मामले पर मुंबई के पुलिस कमिश्नर ने ये बोलते हुए पल्ला झाड़ लिया था कि ये क्वारंटाइन का लेना देना बीएमसी का है, उन्हें कुछ नहीं पता। वहीं अब विनय तिवारी को क्वारंटाइन करने पर बीएमसी का बयान सामने आ रहा है।
बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विनय तिवारी को 14 दिन पूरे करने से पहले अगर बाहर आना है तो उन्हें कोविड19 का टेस्ट करवाना होगा, यदि उनका टेस्ट नेगेटिव होगा तो उन्हें 14 दिन पहले ही बाहर आने की परमिशन दे दी जाएगी। बता दें ये जवाब तब आया है जब पटना के आईजी संजय सिंह ने लेटर लिखकर बीएमसी से विनय तिवारी के क्वारंनटीन करने पर सवाल किया था।


Click it and Unblock the Notifications











