BMC ने दिया अमिताभ बच्चन को नोटिस...अवैध निर्माण का है मामला
अमिताभ बच्चन को बीएमसी (बृहन मुंबई नगरपालिका) ने अवैध निर्माण को लेकर नोटिस जारी किया है। अमिताभ बच्चन को यह नोटिस प्रतीक्षा बंग्ले को लेकर दिया गया है। इस नोटिस के तहत अमिताभ बच्चन को इस बंगले की जमीन का कुछ हिस्सा सड़क बनाने के लिए देनी होगी।
दरअसल प्रतीक्षा के पास की सड़क को 40 फीट से 60 फीट चौड़ा किया जाएगा ताकि उस इलाके में जाम कम लगे और इसके लिए अमिताभ बच्चन सहित कई लोगों को जमीन देने के लिए कहा गया है ताकि सड़क को चौड़ा किया जा सके। हालांकि अभी इस मामले में बच्चन परिवार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

अमिताभ बच्चन के बंग्ले प्रतीक्षा में फिलहाल अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय और आराध्या रहते हैं तो वहीं अमिताभ बच्चन और जया बच्चन जलसा में रहते हैं। प्रतीक्षा अमिताभ बच्चन के सबसे पुराने बंग्ले में से एक है। अब देखना ये है कि इस पर अमिताभ बच्चन क्या प्रतिक्रिया देते हैं।
फिलहाल अमिताभ बच्चन अपनी अगली आने वाली फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं जिसमें 102 नॉट आउट और ठग्स ऑफ हिंदोस्तान प्रमुख हैं। इसके अलावा जल्द ही अमिताभ बच्चन धर्मा प्रोड्क्शन की ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications