सोनू सूद पर गिरी मुसीबत, BMC का गंभीर आरोप, पुलिस का कड़ा एक्शन, जाने गंभीर मामला
लॅाकडाउन के दौरान जरूरतमंदों के मसीहा बनने वाले सोनू सूद नई मुसीबत में फंस चुके हैं। वो भी बीएमसी के कारण। बृहनमुंबई नगर नियम यानी कि बीएमसी ने सोनू सूद के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
बीएमसी ने सोनू सूद पर आरोप लगाया है कि उनकी एक 6 मंजिला रिहायशी इमारत को होटल में तब्दील कर दिया गया है। वो भी बिना बीएमसी की परमिशन के। इस पूरे मामले को लेकर जुहू पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई गई है।

बीएमसी ने पुलिस से आग्रह किया है कि सोनू सूद के खिलाफ मामला दर्ज करे। बीएमसी ने ये भी कहा है कि पुलिस एक खास एक्ट के तहत सोनू सूद पर केस दर्ज करे। सोनू सूद का मुंबई में एबी नायर रोड पर शक्ति सागर बिल्डिंग को बिना परमिशन होटल बना दिया है।


Click it and Unblock the Notifications