कोर्ट ने की कंगना रनौत की याचिका खारिज, अवैध निर्माण पर एक्ट्रेस ने किया नियमों का उल्लघंन, बड़ा झटका !

By Filmibeat Desk

नए साल की शुरुआत कंगना रनौत के लिए बुरी खबर लेकर आयी है। बीते साल कंगना रनौत और महाराष्ट्र सरकार के बीच हुई झड़प के बाद बीएमसी ने कार्रवाई करते हुए कंगना रनौत के बांद्रा स्थित ऑफिस में अवैध निर्माण का आरोप लगाता हुए तोड़फोड़ की। इस पूरे मामले पर एक्शन लेते हुए कंगना रनौत ने कोर्ट में याचिका दायर कर इसे पूरी तरह से गलत बताया था।

मीडिया रिपोर्ट में ये कहा जा रहा है कि सिविल कोर्ट ने कंगना की याचिका को खारिज कर दिया है। कंगना के फ्लैटों में अनधिकृत निर्माण कार्य को गिराने से मुंबई नगर निगम यानी कि बीएमसी को रोकने की याचिका पर अपना फैसला सुनाते हुए सिविल कोर्ट ने कहा है कि कंगना रनौत ने अपने तीन फ्लैटों को मिलाते समय स्वीकृत योजना का उल्लघंन किया है।

Kangana ranaut

अपने फैसले पर जज एलएस चव्हाण ने कहा है कि 16 मंजिल की बिल्डिंग में 5 वीं मंजिल पर 3 फ्लैट्स को मर्ज करते समय कंगना ने संक एरिया, डक्ट एरिया और कॅामन पैसेज को कवल कर दिया और खुली रहने वाली जगह को रहने वाली जगह का हिस्सा बनाते हुए उसे शामिल कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X