अनिल कपूर के ऑफिस पर बीएमसी का कहर..तोड़ डाले इंटिरियर
BMC के निशाने पर अक्सर कोई ना स्टार अवैध निर्माण को लेकर आ ही जाते हैं और अब इसमें नया नाम अनिल कपूर का जुड़ गया है। जी हां BMC ने अनिल कपूर के सांताक्रूज वेस्ट स्थित ऑफिस में अवैध रूप से बने ग्लास और लकड़ियों के केबिन को तोड़ दिया है।
ये घटना पिछले सप्ताह हुई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बीएमसी के H-WEST वार्ड की बिल्डिंग में अनिधिकृत रूप से ऑफिस का इंटिरियर किया गया था जिसमें अनिल कपूर का ऑफिस भी शामिल था।

बीएमसी ने पहले ही सितंबर में इससे जुड़े लोगों को नोटिस भेज चुकी थी और कहा गया था कि ये एक्शन Maharashtra Regional and Town Planning Act (MRTP) 1956 के तहत लिया गया है।
असिस्टेंट म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन के कमिशनर शरद उगादे ने कहा कि चार स्ट्रक्चर पूरी तरह से गिरा दिया गया है। उन्होंने कहा कि अनिल कपूर का पूरी तरह अधिक ऊंचाई के Partitions के साथ बना था इसलिए हमने उसे गिरा दिया। वो बिना अधिकृत के बना था।


Click it and Unblock the Notifications