अवैध तरीके से बने होने के कारण BMC ने अरशद वारसी के बंगले को गिराया
बीएमसी ने एक्टर अरशद वारसी के बंगले को गिरा दिया है।
BMC (Brihanmumbai Municipal Corporation) ने एक्टर अरशद वारसी के बंगले के अवैध तरीके से बने हुए हिस्से को गिरा दिया है। बीएमसी के अनुसार कुछ सालों पहले अरशद वारसी ने ये बंगला एयरइंडिया के कर्मचारी से ये बंगला खरीदा था और मरम्मत के नाम पर अवैध रूप से बनाया था।
[सलमान खान की 'ट्यूबलाइट'.. एडवांस बुकिंग शुरु.. जानें DETAILS ]
मरम्मत के नाम पर अवैध तरीके से बंगले के निर्माण पर को-ऑपरेटिव हाउसिंग के सदस्यों ने शिकायत दर्ज कराई थी और इसलिए उनके खिलाफ एक्शन लिया गया। बंगले में किसी के भी मौजूद नहीं होने के कारण सिर्फ एक हिस्सा गिराया गया है।

लेकिन अरशद वारसी के लिए समस्या खड़ी हो सकती है क्योंकि बीएमसी ने कहा है कि जल्द ही अवैध तरीके से निर्माण कराए गए पूरे हिस्से को भी गिराया जाएगा। हालांकि इस पर अरशद वारसी ने फिलहाल अपना कोई भी बयान नहीं दिया है।
अरशद वारसी मुन्ना भाई सीरिज, इश्किया, डेढ़ इश्किया, जॉली एलएलबी सहित कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। फिलहाल वो भैयाजी सुपरहिट और फ्रॉड सैंया में नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications