कंगना रनौत के ऑफिस पर BMC ने चलाया हथौड़ा, हाल जानने पहुंचीं बहन रंगोली चंदेल, तस्वीरें वायरल
कंगना रनौत का हाल में ही बीएमसी द्वारा घर तोड़े जाने को लेकर काफी विवाद हुआ जो कि अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिसके बाद कंगना बनाम शिवसेना ट्रेंड भी होने लगा। ये मामला फिलहाल कोर्ट में है। इन सब घटनाक्रम के बीच कंगना की बहन रंगोली चंदेल भी मुंबई एक्ट्रेस के घर पहुंची। इस आलीशान दफ्तर का हाल फिलहाल खंडर की तरह हो चुका है। कंगना को सपोर्ट करने और ऑफिस का जायजा लेने रंगोली पहुंची। सोशल मीडिया पर रंगोली की तमाम फोटो भी वायरल हो रही हैं।
रंगोली ने दफ्तर का इंस्पेक्शन करने के बाद वह गाड़ी में बैठ कर वहां से निकल गईं। बता दें एक दिन पहले ही वाय प्लस सिक्योरिटी के साथ कंगना रनौत मुंबई पहुंची हैं। कंगना लगातार महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ आक्रमक बयान दे रही हैं। उन्होंने एक बार फिर मुंबई की तुलना पीओके से भी कर डाली।
वहीं कंगना रनौत को बॉलीवुड का समर्थन भी मिला। मधुर भंडाकर, प्रसून जोशी, दीया मिर्जा, अनुपम खेर समेत तमाम बॉलीवुड हस्तियों ने कंगना के ऑफिस के खिलाफ बीएमसी की कार्रवाई को अनुचित ठहराया।


Click it and Unblock the Notifications











