..................... कंगना रनौत के मुंबई ऑफ़िस तोड़ने के मामने में मानवाधिकार आयोग ने BMC कमिश्नर को भेजा समन | BMC commissioner summoned in Kangana Ranaut's office demolition case - Hindi Filmibeat

कंगना रनौत के मुंबई ऑफ़िस तोड़ने का मामला- मानवाधिकार आयोग ने BMC कमिश्नर को भेजा समन

कंगना रनौत के मुंबई स्थित ऑफ़िस में तोड़फोड़ मामले में अब महाराष्ट्र मानवाधिकार आयोग ने बीएमसी कमिश्नर को आयोग के समक्ष पेश होने के लिए समन भेजा है। 20 जनवरी सुबह 11 बजे बीएमसी कमिश्नर इकबाल सिंह चहल को उपस्थित होना है। बता दें, सितंबर में कंगना रनौत के ऑफिस के एक हिस्से को अवैध निर्माण बताकर तोड़ फोड़ की गई थी।

कुछ दिनों तक कंगना रनौत और संजय राउत के बीच सोशल मीडिया पर काफी गहमागहमी हो गई थी, जिसके बाद अचानक ही 24 घंटों के अंदर कंगना के ऑफिस के एक हिस्से में बीएमसी द्वारा तोड़ फोड़ की गई थी। कंगना ने बॉम्बे हाई कोर्ट में बीएमसी के खिलाफ याचिका दी थी और मुआवजे की मांग की थी। कंगना बॉम्बे हाई कोर्ट से यह केस जीत चुकी हैं।

 Kangana Ranaut

वहीं, अब इस मामले में कार्रवाई करते हुए मानवाधिकार आयोग ने बीएमसी के कमिश्नर को समन भेजकर पेश होने को कहा है। इस पूरे मामले में कंगना रनौत ने महाराष्ट्र सरकार पर सवाल खड़ा करते हुए इसे बदले की कार्रवाई बताया था।

बॉम्बे हाईकोर्ट का कहना है कि बीएमएसी ने खराब नीयत से यह कदम उठाया था और कंगना का दफ्तर गलत इरादे से तबाह किया गया। कोर्ट ने कहा कि यह नागरिकों के आधिकार के भी विरुद्ध था।

हाईकोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना ने सोशल मीडिया पर लिखा था, "कोई व्यक्ति सरकार के खिलाफ खड़ा होता है और जीतता है तो यह जीत केवल उस व्यक्ति की नहीं होती, बल्कि पूरे लोकतंत्र की होती है। मेरा हौसला बढ़ाने के लिए हर व्यक्ति को धन्यवाद। हर उस व्यक्ति का भी शुक्रिया, जो मेरे सपनों के टूटने पर हंसे थे। यह सब इसीलिए हुआ, क्योंकि आप विलेन की तरह काम कर रहे थे और मैं हीरो बन गई।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X