एक दिन देखें ब्लू और लंदन ड्रीम्स

विपुल शाह की 'लंदन ड्रीम्स' और एंथनी डिसूजा की फिल्म 'ब्ल्यू' 14 अगस्त को प्रदर्शित की जाएंगी। एक साथ फिल्म के प्रदर्शित होने से विपुल चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि फिल्म ब्ल्यू को एक हफ्ते पहले प्रदर्शित किया जाए।
विपुल ने कहा, "मैं चाहता हूं कि दोनों फिल्में एक साथ प्रदर्शित नहीं हों। मेरा मानना है इससे अक्षय कुमार को भी कोई समस्या नहीं होगी। दरअसल वह फिल्म ब्ल्यू में अभिनय कर रहे हैं।"
दूसरी ओर डिसूजा ने कहा कि उनकी फिल्म तय तारीख को ही प्रदर्शित होगी।


Click it and Unblock the Notifications