जब कान्स में हुआ खूनी खेल... खून में लथर पथर इस हाल में दिखी ये हसीना

Cannes 2023

Cannes 2023: दुनिया भर में इन दिनों कान्स फिल्म फेस्टिवल की धूम हैं और यहां से हसीनाओं की एक से बढ़कर एक शानदार तस्वीरें और लुक्स सामने आ रहे हैं। ऐसे में कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जो कि हर किसी को काफी हैरान कर रही हैं।

दरअसल, कान्स फिल्म फेस्टिवल में एक अजीब तरह की घटना देखने को मिली, जब एक महिला ने रूस से युद्ध का सामना कर रहे यूक्रेन का अलग तरह से सपोर्ट किया। महिला ने कान फिल्म फेस्टिवल में खुद को सबके सामने नकली खून से रंग दिया। जिसे देखकर हर कोई हैरान हो गया। कान फिल्म फेस्टिवल में यह घटना उस वक्त हुई जब फ्रांसीसी फिल्म निर्देशक जस्ट फिलिपोट की फिल्म 'एसाइड' की स्क्रीनिंग शुरू होने वाली थी। इस दौरान महिला ने पलैस डेस फेस्टिवल की सीढ़ियों पर प्रदर्शन करते हुए खुद पर नकली खून डाल लिया था।

बताया जा रहा है कि महिला ने यूक्रेन के झंडे के कलर जैसी ब्लू और येल्लो ड्रेस पहनी हुई थी। रेड कार्पेट पर कैमरों के सामने मुस्कुराते हुए अपने सिर पर उसने नकली खून वाले के दो कैप्सूल डाल दिए। यह देख वहां मौजूद हर कोई हैरान कर गया। वहीं सुरक्षा कर्मचारियों ने तुरंत उसे सीढ़ियों से नीचे उतारा और उसे कार्यक्रम से हटा दिया। टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, कान फिल्म फेस्टिवल के निदेशक, थिएरी फ्रीमाक्स ने पिछले सप्ताह कार्यक्रम शुरू होने से पहले कहा कि यह फेस्टिवल यूक्रेन के साथ एकजुटता में खड़ा है।

इससे पहले फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह में, फ्रांसीसी अभिनेत्री कैथरीन डेन्यूव ने यूक्रेनी कवि लेसिया उकरिंका की ओर से लिखी कविता होप सुनाकर यूक्रेन युद्ध के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की थी। टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, रूसी प्रतिनिधिमंडलों या रूसी सरकार से जुड़ी फिल्म कंपनियों पर प्रतिबंध पिछले साल लागू होने के बाद इस साल के समारोह में बना रहेगा। आपको बता दें कि पिछले साल रूस ने अपने पड़ोसी मुल्क यूक्रेन पर हमला किया था।

More from Filmibeat

Read more about: cannes 2023 bollwyood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X