मौत से पहले जिया के प्राईवेट पार्टस पर खून के निशान किसके थे?

जिया खान के मौत की गुत्थी उलझती ही जा रही है, पुलिस के लचर रवैये की वजह से वह भी कटघरे में खड़ी हो गयी है। टीवी पत्रकार शम्स ताहिर खान की रिपोर्ट को माने तो पुलिस का लचर रवैया एक बड़ी साजिश की ओर इशारा करता है जिसके कारण जिया की मौत हुई जिसे एक खुदकुशी की शक्ल दी गयी है।ताहिर खान ने अपनी रिपोर्ट में सवाल खड़े किये हैं जिन्हें सुनकर आपके भी दिमाग में सवालों के घोड़े दौड़ने लगेंगे।

आईये जानते हैं कि क्या हैं वो सवाल

1. जिया खान की नाखून में मिला मांस किस शख्‍स का है?
2. जिया खान सुसाइड केस में जेल की हवा खाने वाले मुख्य आरोपी सूरज पंचोली की पुलिस ने अभी तक डीनए जांच क्यों नहीं करायी?
3. क्‍या पुलिस ने किसी के दबाव में आकर जांच को गुमराह कर रही है?
4.जिया खान के शव को दोबारा कब्र से निकाला जायेगा?
5. पोस्टमार्टम रिपोर्ट कहती है कि जिया की मौत दम घुटने से हुई तो जिया के शव पर निशान कहां से आये?
6. पुलिस मांस के टुकड़ों का मिलान करने के लिये पुलिस ने खून के नमूने क्‍यों नहीं लिये गये?
7.जिया के नाखून में मांस के टुकड़े किसके हैं?

गौरतलब है कि फोरेंसिक रिपोर्ट के मुताबिक जिया के नाखून पर किसी और के मांस का टुकड़ा और उनके इनरवियर पर किसी और का खून पाया गया है, जिससे अंदेशा होता है कि जिया की मौत से पहले जिया के साथ कुछ गड़बड़ जैसे छीना-छपटी और मार-पीट हुई हो। हालांकि रिपोर्ट के आने के बाद राबिया खान ने एक बार भी पंचोली परिवार के किसी भी व्यक्ति पर कोई आरोप नहीं लगाया है जबकि खुदकुशी की खबर के बाद राबिया ने ही सूरज के खिलाफ केस दर्ज करवाया था औऱ कहा था कि सूरज ने ही जिया को खुदकुशी के लिए उकसाया था जिसके कारण सूरज 23 दिनों तक जेल में थे और इस समय भी जमानत पर रिहा हैं।

मालूम हो अभिनेत्री जिया खान का शव 3 जून की रात को अपने घर में पंखे से लटकती पायी गयी थीं।। जिया की मां राबिया खान ने सूरज पर आरोप लगाया था कि सूरज ने जिया को इस्तेमाल करके छोड़ दिया था जिसकी वजह से जिया ने आत्महत्या की है। जिया को आत्महत्या के लिए उकसाने का काम सूरज का ही है। दोनों लंबे समय से लिवइनरिलेशन में थे। जिया, सूरज के बच्चे की मां बनने वाली थी लेकिन सूरज ने उसका जबरदस्ती गर्भपात करवा दिया था जिसके कारण जिया काफी डिप्रेशन में चली गयी थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X