ब्लड मनी हॉलीवुड फिल्म ब्लड डायमंड की रिमेक है!
प्रोड्यूसर डायरेक्टर महेश भट्ट का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म 'ब्लड मनी' हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'ब्लड डायमंड' की रीमेक नहीं है और इन दोनों फिल्मों में कोई समानता भी नहीं है। उन्होंने कहा कि 'ब्लड मनी' तो उनकी अपनी फिल्म 'नाम' से भी समानता नहीं रखती है।
महेश भट्ट की इस फिल्म में कुणाल खेमू लीड रोल में दिखाई देंगे। यह फिल्म एक ऐसे किरदार की कहानी है जो अच्छी नौकरी की चाहत में दक्षिण अफ्रीका चला जाता है लेकिन वहां वह अपराध की दुनिया के लोगों के बीच फंस जाता है।
इस फिल्म की कहानी ऑस्कर पुरस्कार विजेता फिल्म 'ब्लड डायमंड' से मिलती जुलती है, जिसमें लियोनाडरे डि कैप्रियो और जेनिफर कोनली ने मुख्य भूमिका निभाई थी। ऐसा भी सुनने को मिल रहा है कि 'ब्लड मनी' भट्ट की संजय दत्त स्टारर 'नाम' की रीमेक है। इस फिल्म में कुणाल खेमू के साथ आमृता पुरी भी पर्दे पर दिखा देंगी।


Click it and Unblock the Notifications











