लव मेकिंग सीन के कारण चर्चा में बल्ड मनी
महेश भट्ट की फिल्म 'ब्लड मनी' एक्टर कुणाल खेमू के एक अंतरंग दृश्य के चलते काफी सुर्खियों में आ चुकी है। इस फिल्म के सीन्स प्रमोशन के पहले ही लीक हो चुके थे। इस बारे में कुणाल खेमु का कहना है कि सीन के लीक हो जाने से हमें प्रमोशन में उतनी ही मेहनत करनी पड़ रही है। इससे हमें कोई फायदा नहीं मिला है। देखें फिल्म ब्लड मनी का लव मेकिंग सीन
यह फिल्म तबसे चर्चा में आई जब कुणाल का सीन लीक हुआ। इस बारे में कुणाल का कहना है कि यह कोई ट्रीक नहीं है जिससे हमें फायदा मिलने वाला है। हम तो यह भी नहीं जानते कि फिल्म के सीन कैसे लीक किये गए और यह काम किसने किया।
इस फिल्म के पोस्टर में कुणाल लड़कियों और नोटों से घिरे दिखाई दे रहे हैं। लेकिन रीयल लाइफ में इन दिनों सोहा अली खान के साथ समय बिता रहे हैं। अपने रिलेशनशिप के बारे में कुणाल कहते हैं कि 'आप किसी रिश्ते में हों या न हों, इससे अलग अंतरंग दृश्य देना हमेशा मुश्किल होता है और इसमें आपको घबराहट होती है' खैर इस समय कुणाल को घबराहट इस बात से होगी कि यह फिल्म चलेगी या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











