..................... Blockbuster film Munnabhai MBBS third sequel to go on floors next year - Hindi Filmibeat

ब्लॉकबस्टर फिल्म का तीसरा सीक्वल, अब होगी अजय देवगन-अक्षय की छुट्टी, तारीख लिख लीजिए

इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्में जबरदस्त सुर्खियों में हैं। वहीं इसी बीच एक नई फिल्म भी चर्चाओं में आ गई है। संजू जैसी शानदार फिल्म के बाद अब बॉलीवुड के सबसे सक्सेसफुल डायरेक्टर राजकुमार हिरानी एक और धमाकेदार फिल्म लेकर आ रहे हैं। ये फिल्म 2003 में आई उनकी सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म की तीसरी सीक्वल है। अब तक इस सीक्वल को लेकर सिर्फ कयास लगाए जा रहे थे लेकिन फाइनली इस फिल्म पर काम शुरू हो चुका है। माना जा रहा है कि ये राजकुमार हिरानी की सबसे बड़ी फिल्म साबित हो सकती है।

[कल रात हुआ 650 करोड़ी Dhamaka, अक्षय कुमार बाद अब रजनीकांत, पोस्टर ताबड़तोड़ वायरल]

अब तक तो आप समझ ही गए होंगे कि हम बात कर रहे हैं 2003 में आई राजकुमार हिरानी की फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस की.. इस फिल्म में संजय दत्त और अरशद वारसी की शानदार जोड़ी और जबरदस्त कॉमेडी ने लोगों को खूब इंप्रेस किया। फिल्म तो सुपरहिट रही साथ ही इसके सीक्वल की डिमांड भी होने लगी.. जिसके बाद 2006 में आई लगे रहो मुन्नाभाई। इस फिल्म को भी लोगों की ताबड़तोड़ तारीफें मिली और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हो गई। वहीं अब इस फिल्म का तीसरा सीक्वल मुन्नाभाई 3 बनाने की तैयारी की जा रही है।

blockbuster-film-munnabhai-mbbs-third-sequel-go-on-floors-next-year

जी हां! हाल ही में खबरें आ रही हैं कि मुन्नाभाई 3 पर काम शुरू कर दिया गया है। ये फिल्म अगले साल जून तक फ्लोर पर आ जाएगी। वहीं मुन्नाभाई 3 में संजय दत्त के साथ किसी नई एक्ट्रेस को चांस दिया जाएगा। फिल्म में यह पार्ट भी पिछले दोनों पार्ट की तरह टॉपिक और कॉमेडी बेस्ड होगा। यही टॉपिक ढूंढने में राजू को वक्त लगा। अब जब उन्हें टॉपिक मिल गया है तो वे इसे स्क्रीनप्ले की शक्ल दे रहे हैं। बता दें कि अजय देवगन और अक्षय कुमार जैसे स्टार्स भी कॉमेडी फिल्म लेकर आ रहे हैं। हिरानी की पिछली फिल्मों का रिकॉर्ड देखकर कहा जा सकता है कि वे सबकी छुट्टी करने वाले हैं।

वहीं देखा जाए तो इन दिनों बॉलीवुड में सीक्वल का दौ चल रहा है। एक के बाद एक कई फिल्मों के सीक्वल का ऐलान हो चुका है। तो चलिए इसी बात पर आगे जानें मुन्नाभाई 3 के अलावा आने वाली सीक्वल फिल्मों के बारे में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X