डिलीवरी बॉय का GRWM देख प्रियंका चोपड़ा भी हुईं फैन, दिहाड़ी पर जाने वाले लड़के के फॉलोवर्स देख रह जाएंगे दंग

Priyanka Chopra Instagram comment delivery boy: सोशल मीडिया पर अक्सर कोई ना कोई नया ट्रेंड वायरल होता रहता है। हरिद्वार के एक ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय बेंजामिन रायन गौतम ने अपने मजेदार वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा रखी है। खास बात यह है कि बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक का नाम रोशन करने वाली प्रियंका चोपड़ा भी उनके फैन बन गई हैं।
प्रियंका ने बताया खुद को बताया फैन
हाल ही में बेंजामिन के इंस्टाग्राम पर 1 लाख फॉलोवर्स की संख्या पार हुई तो उन्होंने खुशी में केक काटा और ऊपरवाले को शुक्रिया कहा। उनकी इस रील पर एक खास कमेंट आया और वो कमेंट था प्रियंका चोपड़ा जोनस का... उन्होंने कमेंट में लिखा- 'बधाई हो... मैं तुम्हारी फैन हूं'। बस फिर क्या था, बेंजामिन की खुशी का भी ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने रिप्लाई करते हुए लिखा- 'कोई मुझे चुटकी काटो, ये कोई सपना तो नहीं, प्रियंका चोपड़ा मैम ने मुझे बधाई दी है... मैं आपको देखकर बड़ा हुआ हूं और अब मेरा मन खुशी के मारे चिल्ला रहा है, मैं आपको एडमायर करता हूं, मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं।'
'दिहाड़ी टाइम' से हुई पहचान
बेंजामिन इंस्टाग्राम पर 'Get Ready With Me' यानी GRWM ट्रेंड को अपने मजेदार अंदाज में पेश करते हैं। वीडियो की शुरुआत वह स्टील के गिलास को हाथ में लेकर डायलॉग बोलते हैं- 'इट्स दिहाड़ी टाइम।' उनके इस अनोखे अंदाज ने फॉलोअर्स का दिल जीत लिया।
बेंजामिन का हर वीडियो फैंस को खूब एंटरटेन करता है। दूसरे इंफ्लुएंसर्स की तरह वह स्मूद ट्रांजिशन नहीं करते, बल्कि बीच-बीच में अपने एक्सप्रेशन और ह्यूमर से लोगों को हंसा देते हैं।
कॉलेज स्टूडेंट और डांसर
कई लोगों को लगता है कि बेंजामिन का पूरा काम डिलीवरी करना है, लेकिन असल में वह एक कॉलेज स्टूडेंट हैं। पढ़ाई खत्म करने के बाद पार्ट-टाइम वह ब्लिंकिट में काम करते हैं। उनकी इंस्टाग्राम बायो में लिखा है- 'Spreading Joy and Good Vibes.' साथ ही वह खुद को डांसर बताते हैं और कहते हैं कि वह अपने सपनों के पीछे दौड़ रहे हैं।
हर जगह बनाते हैं वीडियो
चाहे रेलवे स्टेशन हो, कॉलेज कैंपस हो या पार्क, बेंजामिन हर जगह अपने GRWM वीडियो शूट करते हैं। स्किनकेयर रूटीन उनके लिए इतना जरूरी है कि पब्लिक प्लेस में भी वह इसे मिस नहीं करते। इसी वजह से उनके फॉलोअर्स उन्हें 'स्किनकेयर किंग' और 'ट्रू डीवा' कहते हैं।
प्राइड परेड में भी दिखाया रंग
डिलीवरी रूटीन और फैमिली फंक्शंस के अलावा बेंजामिन प्राइड मंथ पर भी अपने वीडियो से चर्चा में रहे। उन्होंने कहा- 'लेट्स गो बोल्ड दिस टाइम।' उन्होंने यह वीडियो अपने उस दोस्त को डेडिकेट किया, जो गे है।


Click it and Unblock the Notifications