Blind Leaked- रिलीज होते ही इन वेबसाइट्स ने लीक कर दी सोनम कपूर की फिल्म? सदमें में मेकर्स!

Blind Leak Online- सोनम कपूर शादी के बाद धमाकेदार वापसी कर रही हैं और उनकी फिल्म ब्लाइंड आज यानि 7 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्मम पर रिलीज हो चुकी है। काफी समय से खबर थी कि Jio Cinema पर ब्लाइंड के रिलीज होते ही धमाका हो जाएगा।
लेकिन इस बीच फिर से मेकर्स काफी दुखी होंगे क्योंकि एक बुरी खबर भी सामने आ रही है। सोनम कपूर की थ्रिलर के रिलीज के कुछ मिनटों के बाद इस फिल्म को पाइरेसी वेबसाइट्स पर लीक कर दिया गया है।
जी हां, सोनम कपूर की ये फिल्म अब एचडी में मौजूद है और लोग इसको धड़ाधड़ डाउनलोड कर रहे हैँ। जियो ने ही इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है और देखना ये है कि पाइरेसी को लेकर मेकर्स क्या कहते हैं। तमिल रॉकर्स और तमिल ब्लास्टर्स जैसे वेबसाइड पर फिल्म मौजूद है।
तमिलरॉकर्स की बात करें तो कुछ समय पहले इस वेबसाइट पर लगाम लगाने के भरसक प्रयास किए गए थे। लेकिन कोई नतीजा नहीं दिखा। आज भी हर बॉलीवुड, हॉलीवुड फिल्म रिलीज होते ही पाइरेसी का शिकार बन रही है। जिससे छोटे बजट की फिल्मों के साथ बड़ी फिल्मों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
पिछले कुछ समय से पायरेसी की समस्या फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ी समस्या बन कर सामने आई है। सिर्फ हिंदी ही नहीं, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, मलयालम जैसी भाषाओं में भी फिल्मों के लीक होने की खबरें सामने आती रही हैं। लेकिन इस अपराध पर लगाम भी नहीं लग पा रहा है।
नोट- Filmibeat इस तरह की पाइरेसी का समर्थन नहीं करता है, ये खबर सिर्फ पाठकों की जानकारी के लिए है।


Click it and Unblock the Notifications











