BLANK- रिलीज हुआ सनी देओल और करण कपाड़िया की धमाकेदार फिल्म का ट्रेलर- जबरदस्त
आतंकवाद का धर्म सिर्फ पैसा होता है....सुपरस्टार सनी देओल और करण कपाड़िया की फिल्म ब्लैंक का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है और देखने में काफी धमाकेदार लग रहा है। बता दें कि सनी देओल इस फिल्म से करण कपाड़िया को लॉंच कर रहे हैं। फिल्म पूरी तरह से आतंकवाद और एक ऐसे सुसाइड बॉंम्बर पर बेस्ड है जिसको खुद नहीं पता होता है कि वो एक सुसाइड बांबर है क्योंकि उसके साथ एक दुर्घटना होती है।
इस दुर्घटना में वो अपना याददास्त और आतंकी ट्रेनिंग को भूल जाता है। सनी देओल एक पुलिस ऑफिसर की धमाकेदार भूमिका में नजर आ रहे हैं। करण, डिम्पल कपाडिया बहन सिंपल का लड़का और अक्षय कुमार का कजिन साला (ट्विंकल का भाई) है।

बेहज़ाद खाम्बाटा के निर्देशन में बनी ये फिल्म एक यंग लड़के की कहानी है। करण का चेहरा और किरदार अब तक सबसे छिपा कर रहा गया था। सनी देओल कै फैंस के लिए ये फिल्म काफी शानदार साबित हो सकती है।
फिल्म आतंकवाद की नई परिभाषा बता रही है। ये फिल्म 3 मई को रिलीज़ होने वाली है। आज ही इस फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया था। फिलहाल आप देखिए धमाकेदार ट्रेलर...


Click it and Unblock the Notifications











