Blank- सनी देओल के बाद करण कपाड़िया की फिल्म में हुई अक्षय कुमार की एंट्री- धमाकेदार
सनी देओल के साथ ब्लैंक से अपने फिल्म सफर की शुरुआत करने जा रहे एक्टर करण कपाड़िया को लेकर काफी चर्चा है। इस फिल्म से अब एक और नाम जुड़ गया है जो कि फिल्म को शानदार बनाने जा रहा है। जी हां फिल्म में अब सुपरस्टार अक्षय कुमार की धमाकेदार एंट्री हुई है। गौरतलब है कि अक्षय कुमार इस फिल्म में एक गाने में नजर आने वाले हैं जो कि काफी ज्यादा एनर्जेटिक होने वाला है। इस खबर के सामने आते ही ब्लैंक को लेकर लोग उत्साहित है।
पहला तो सनी देओल इस फिल्म में अपने पुराने अंदाज में नजर आने वाले हैं तो वहीं अक्षय कुमार को लोग हर अंदाज में पसंजद करते हैं। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और लोगों ने इसको काफी ज्यादा सराहा है।

ब्लैंक में करण कपाड़िया एक ह्यूमन बम की भूमिका में नजर आ रहे हैं। जो कि बम ब्लास्ट के लिए निकलता है लेकिन एक हादसे के कारण उसकी याददास्त चली जाती है। सनी देओल एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका मे हैं।
बता दें कि करण कपाड़िया..अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया के भतीजे हैं और ट्विंकल खन्ना के कजिन है। इसी के चलते अक्षय कुमार ने काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications











