BREAKING: सलमान खान को 5 साल जेल की सज़ा.. जोधपुर सेंट्रल जेल भेजा जाएगा!
Recommended Video

जोधपुर कोर्ट ने सलमान खान को 1998 के काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने सलमान खान को पांच साल जेल और 10 हजार मुआवजा की सजा सुनाई है। जबकि बाकी आरोपी कलाकार- सैफ अली खान, तबू, सोनाली बेन्द्रे और नीलम को विमुक्त कर दिया गया है। सलमान खान को फिलहाल जोधपुर सेंट्रल जेल भेजा गया है।
बता दें, ये मामला 20 सालों से चल रहा है। फिल्म हम साथ साथ हैं की शूटिंग के दौरान इन सभी कलाकारों पर काले हिरण का शिकार करने का आरोप लगाया गया था। सलमान खान की दोनों बहन अलवीरा अग्निहोत्री और अर्पिता खान शर्मा भी उनके साथ जोधपुर में हैं।

सलमान खान सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करेंगे। फिलहाल सलमान को जेल ले जाने के लिए भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। बता दें, फैसले के वक्त सलमान की दोनों बहनें कोर्ट में मौजूद थीं और फैसला आते ही दोनों की आंखों में आंसू आ गए।


Click it and Unblock the Notifications