काला हिरण शिकार मामला: सैफ अली खान, तबू, सोनाली बेंद्र को बड़ा झटका- फिर बढ़ेंगी मुश्किलें
काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान के बाद, अब सह अभियुक्त रहे सैफ अली खान, नीलम, तबू और सोनाली बेंद्रे की मुश्किलें अब फिर बढ़ने वाली हैं। राजस्थान हाई कोर्ट ने राज्य सरकार की अपील को स्वीकार कर लिया है, जिसके बाद काला हिरण शिकार केस में सैफ अली खान, तब्बू, नीलम और सोनाली बेंद्रे के खिलाफ सुनवाई होगी। इस केस में कोर्ट ने सलमान खान को 5 साल की सजा सुनाई थी। लेकिन बाकी कलाकारों को संदेह के लाभ पर बरी कर दिया गया था।

राजस्थान हाई कोर्ट में सोमवार को राज्य सरकार के अधिवक्ता महिपाल बिश्नोई और अनिश ने राज्य सरकार का पक्ष रखा जिसे हाई कोर्ट में मान लिया गया और अब अगली तारीख से इस मामले में बॉलीवुड स्टार्स के खिलाफ सुनवाई शुरू होगी। जस्टिस मनोज गर्ग ने इस मामले में सुनवाई के लिए 4 सप्ताह बाद का वक्त निर्धारित किया है।
blackbuck poaching case saif ali khan tabu sonali bendre salman khan काला हिरण सैफ अली खान तबू सोनाली बेंद्रे सलमान खान


Click it and Unblock the Notifications