काला हिरण शिकार मामला: कोर्ट ने जताई नाराज़गी, कहा खारिज की जा सकती है सलमान खान की जमानत
सलमान खान को काला हिरण शिकार मामले पर जोधपुर कोर्ट ने कहा है कि अगर वह अगली सुनवाई में पेश नहीं हुए तो उनकी जमानत खारिज कर दी जाएगी। काला हिरण शिकार मामले में मिली पांच साल की सजा के खिलाफ अपील करने के बाद गुरुवार को सलमान खान को कोर्ट में उपस्थित होना था। लेकिन उनके वकील ने एक बार फिर हाजरी माफी का आवेदन पेश किया। इस पर कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई।
कोर्ट ने कहा कहा कि यदि अगली पेशी पर सलमान खान कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए तो उनकी जमानत खारिज कर दी जाएगी। कोर्ट ने भी इस मामले में अगली सुनवाई की तिथि अभी तक तय नहीं की है।

बता दें, पिछली बार भी सुनवाई में सलमान खान गैरहाज़िर थे, जिसके बाद कोर्ट ने सख्त तौर पर कहा था कि सलमान खान अगली पेशी में हाजिर हों। लेकिन गुरुवार को भी सलमान गायब रहे।
बता दें पिछले साल 5 अप्रैल को जोधपुर सेशन कोर्ट के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देवकुमार खत्री ने करीब दो दशक पुराने काला हिरण शिकार प्रकरण में सलमान खान को दोषी करार देते हुए पांच साल की सजा सुनाई थी। इसके साथ ही सलमान पर 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया था।


Click it and Unblock the Notifications











