..................... सलमान खान काला हिरण केस Blackbuck case: Salman Khan fails to appear in Jodhpur court next date on December 19 - Hindi Filmibeat

काला हिरण शिकार मामला: सलमान खान नहीं पहुंचे जोधपुर कोर्ट, अगली सुनवाई का ऐलान

काला हिरण शिकार मामले के मुख्य आरोपी सलमान खान की आज जोधपुर की अदालत में पेशी होनी थी। लेकिन सलमान खान कोर्ट नहीं पहुंचे हैं। सलमान खान के वकील हस्तीमल सास्वत कोर्ट में जाने से पहले ये साफ तौर पर कह दिया था कि सलमान कोर्ट नहीं आयेंगे। जोधपुर जिला एंव सत्र न्यायालय ने इस मामले में की अगली तारीख अब 19 दिसंबर तय कर दी है।

याद दिला दें कि पिछले कई सुनवाई के दौरान सलमान कोर्ट में हाजिर नहीं थे। इस वजह से उनके अधिवक्ता को मजिस्टेड ने फटकार भी लगाई थी। सलमान के कोर्ट ना आने की वजह उनकी सुरक्षा भी बताई जा रही है।

salman khan

16 सितंबर को एक फेसबुक पोस्ट में सोपू गैंग के शूटर ने सलमान की तस्वीर पर लाल क्रॉस का निशाना लगाया है। इसके साथ ही ये लिखा गया है कि भारतीय कानून सलमान को भले ही माफ कर दे लेकिन बिश्नोई समाज ने उन्हें मौत की सजा सुनाई है।

गौरतलब है कि 1998 में हम साथ साथ हैं की शूटिंग के दौरान काले हिरण के शिकार से जुड़ा मामला है। 25 अप्रैल 2018 को करीब दो दशक पुराने काला हिरण शिकार प्रकरण में सलमान खान को दोषी करार देते हुए पांच साल की सजा सुनाई थी। इसके साथ ही सलमान पर 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया था।इस मामले में सैफ अली खान, सोनाली ब्रेंद्र, नीलम और तबू का भी नाम शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X