..................... Blackbuck case: Jodhpur court to hear plea against Salman Khan's sentence - Hindi Filmibeat

काला हिरण केस : जोधपुर कोर्ट में पेश होंगे सुपरस्टार सलमान खान, इस मामले पर होगी बहस

Recommended Video

Salman Khan REACHES Jodhpur Court for hearing in Blackbuck Poaching case | FilmiBeat

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इस फिर से अपने काले हिरण के मामले में चर्चा में चल रहे है। बता दे कि सलमान खान आज यानि सोमवार को जोधपुर कोर्ट में पेश होने वाले है और इस पेशी में वो अपनी सजा को लेकर अदालत में अपील कर सकते है। बता दें कि काला हिरण मामले मे अभिनेता सलमान खान को दोषी मानते हुए 5 साल की सजा जोधपुर कोर्ट ने सुनाई थी जिसके बाद सलमान खान 2 दिन तक जेल में रहे।

हालांक बाद में उनको बेल पर छोड़ दिया गया था। एक बार फिर से सलमान खान की आज पेशी है जहां पर वो अपनी सजा को लेकर अपील कर सकते है। आपको बता दें कि सलमान खान को 5 अप्रैल को 5 साल की सजा सुनाई गई थी।

salman khan, सलमान खान, काला हिरण

जिसके बाद सलमान के फैंस सड़को पर उतर आए थे और सलमान खान को जमानत देने की मांग कर रहे थे। सलमान खान को हालांकि दो दिन तक जेल में रहने के बाद बेल मिल गई थी।

'सलमान खान के अलावा इस मामले में सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम भी आरोपी थी पर अदालत इन चारों को निर्दोश करार देते हुए बाइज्जत बरी कर दिया था बल्कि सलमान खान को 5 साल की सजा सुनाई गई थी।

गौरतलब है कि सलमान खान जब फिल्म हम साथ साथ हैं कि शूटिंग कर रहे थे तब वो शिकार पर गए थे और उनके साथ फिल्म के और भी स्टार्स मौजूद थे जिनके जमानत मिल चुकी है।

सलमान खान की बात करें तो वो इन दो फिल्मों रेस 3 और भारत को लेकर काफी चर्चा में है जिसकी शूटिंग चल रही है। रेस 3 की बात करें तो इसकी शूटिंग अंतिम पड़ाव पर है क्योंकि सलमान खान की ये फिल्म अगले महीने ईद पर रिलीज होने वाली है।

बहुत जल्द इसका ट्रेलर लोगों के सामने आने वाला है। बता दें कि इसके बाद सलमान खान फिल्म भारत की शूटिंग करेंगें। इस फिल्म का मुहू्र्त शॉट हो चुका है और फिल्म पटरी पर आ चुकी है।

आज सुपरस्टार सलमान खान जोधपुर कोर्ट में पेश होने वाले है जिसमें क्या बात होती है इसी पर सभी की नजर रहने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X