Black Tiger- सलमान खान ने क्यों ठुकरा दी धमाकेदार जासूसी बायोपिक? निराश हो जाएंगे भाई के फैंस!

निर्देशक राजकुमार गुप्ता काफी समय भारतीय जासूस रवींद्र कौशिक की आधिकारिक बायोपिक को लेकर खबरों का हिस्सा थे और ऐसा कहा जा रहा था कि वो लगातार सलमान खान से इस बारे में बात कर रहे हैं। इस फिल्म के टाइटल को लेकर भी खबरें आईं थीं और पता चला था कि इसका नाम ब्लैक टाइगर होने वाला है। हालांकि अब जो जानकारी सामने आई है वो निराश करने वाली है।
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सलमान खान के एक करीबी ने बताया है कि मेगास्टार इस फिल्म को नहीं कर रहे हैं। इसके पीछे का कारण इस खबर में ये बताया गया है कि सलमान खान एक और जासूसी फिल्म नहीं करना चाहते हैं जिसका नाम टाइगर से मिलता जुलता हो।
जाहिर है कि इसके बाद दोनों फिल्मों में तुलना होगी। सलमान खान पहले ही से ही यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स से जुड़े हैं और टाइगर की तीसरी किस्त काफी जल्दी आने वाली है।
सलमान खान की टाइगर सीरीज इसके बाद भी रिलीज होगी और यही कारण है वो किसी भी मिलती जुलती फिल्म को हाथ नहीं लगाना चाहते हैँ। बता दें कि रवींद्र कौशिक का कोड नेम टाइगर था और यही कारण है कि फिल्म का नाम ब्लैक टाइगर होने वाला था। हालांकि सलमान खान ने इससे किनारा कर लिया है।
अब निर्देशक राजकुमार गुप्ता किसके साथ ये फिल्म बनाते हैं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। खबरें थीं कि इस फिल्म के आधिकारिक राइट्स निर्देशक के पास हैं और इस फिल्म को अनुराग बासु निर्देशित करने वाले थे।
सलमान खान की बात करें तो इस वक्त वो फिल्म टाइगर 3 और किसी का भाई किसी की जान को लेकर बिजी है। दोनों ही फिल्म इस साल ईद और दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications