पहले दिन ही अय्यारी हो गई पीछे, हॉलीवुड फिल्म का जोरदार धमाका

कई दिनों फिल्म अय्यारी के इंतजार के बाद आज फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज कर दिया गया। आपको बता दे कि फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और मनोज बाजपेई की मुख्य भूमिका है। फिल्म सबसे पहले 26 जनवरी के मौके पर रिलीज होने वाली थी लेकिन फिल्म पद्मावत के कारण फिल्म को 9 फरवरी उसके बाद बदलकर 16 फरवरी कर दिया गया था क्योंकि उस दिन पैडमैन रिलीज हो रही थी।

आपको बता दे कि आज एक हॉलीवुड की फिल्म ब्लैक पैंथर भी रिलीज हुई और उसके आकड़े चौकाने वाले है। फिल्म अय्यारी की बात की जाए तो उसकी शुरुआत ब्लैक पैंथर से कम हुई है और टिकट खिड़की पर अय्यारी कुछ खास काम नहीं कर पा रही है।

aiyyari, siddharth malhotra, manoj vajpeyi, अय्यारी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, मनोज बाजपेई

उसकी इनकम ब्लैक पैंथर से कम है और सुबह से ब्लैक पैंथर को काफी पसंद किया जा रहा है। आपको बता दें कि रिलीज के टाइम से ही फिल्म अय्यारी के मुकबाले ब्लैक पैंथर लीड कर रही है। हालांकि दोनो ही फिल्मों को ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज नहीं किया गया है।

अय्यारी की बात करें तो इसको 1750 स्क्रीन्स पर पूरे देश में रिलीज किया गया है और ब्लैक पैंथर को 1000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। आप हैरान करने वाली बात ये है कि इसके बाद भी फिल्म ब्लैक पैंथर अय्यारी से अच्छा बिजनेस करती हुई नजर आ रही है।

दोनो फिल्में कम स्क्रीन्स की वजह से बहुत धीमी शुरुआत कर रही है पर लोगों को जिस तरह की उम्मीद अय्यारी से थी उसमें वो खरी नहीं उतर पाई है। फिल्म को काफी बड़ा झटका लग सकता है। इसकी रिलीज डेट को लगातार बढ़ाने के बाद ऐसा लग रहा था कि लोगों इस फिल्म के लिए एक अच्छा रिसपॉंस मिलने वाला है।

लेकिन जो सोचा गया था उससे कहीं ज्यादा अलग हुआ है। फिल्म की रेटिंग और क्रिटक्स को भी फिल्म कुछ खास पसंद नही आई है। फिल्म में आर्मी ऑफिसर्स की कहानी दिखाई गई है। फिल्म को कुछ असर अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन से भी पड़ा है अगर आप ऐसा कहें तो गलत नहीं होगा।

अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन काफी अच्छा बिजनेस कर रही है जबकि वो भी एक कम बजट की फिल्म थी। फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया है और अक्षय कुमार इस फिल्म के जरिए इतने गंभीर मुद्दे को उठाने के लिए शुभकामनाएं भी है। फिल्म अय्यारी और ब्लैक पैंथर के साथ साथ पैडमैन भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X