..................... काला हिरण केस में 28 सितंबर को सलमान खान को कोर्ट में पेश होने का आदेश Black Deer haunting and arms case jodhpur court order salman khan to appear - Hindi Filmibeat

काला हिरण शिकार केस:जोधपुर कोर्ट की नाराजगी, सितंबर में सलमान खान की पेशी तय, बड़ी मुसीबत !

लॅाकडाउन खत्म होने के साथ सलमान खान के लिए अब मुश्किल बढ़ गई है। एक तरफ जहां सलमान खान अपने आगामी प्रोजेक्ट बिग बॅासस 14 और राधे की शूटिंग का आगाज अक्टूबर के पहले सप्ताह से करने जा रहे है। वहीं फिर से काला हिरण केस को लेकर एक नई और बड़ी जानकारी सामने आयी है।

काला हिरण शिकार और आर्म्स एक्ट केस के कारण सलमान खान को 28 सितंबर को कोर्ट में पेश होना होगा। आपको बता दें कि सलमान खान की तरफ से अधिवक्ता हस्तीमल सारस्वत कोर्ट में मौजूद थे।

salman khan

सरकार की तरफ से पीपी मगाराम कोर्ट में मौजूद थे। इस पर कोर्ट ने साफ तौर पर हिदायत देते हुए कहा है कि इस केस में आने वाले वीक में बहस शुरू होनी है। सलमान खान को जोधपुर कोर्ट ने पेश होने का आदेश भी दे दिया है। कोरोना के कारण सलमान पेश होते हैं या नहीं इस पर सवाल बना हुआ है। बताया जा रहा है सलमान के पिछली बार पेश ना होने से कोर्ट में नाराजगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X