काला हिरण मामला- सलमान खान की सजा खारिज करने की याचिका पर आज होगी सुनवाई
सुपरस्टार सलमान खान का काला हिरण मामला काफी आगे तक जा पहुंचा है और इसके लिए सलमान खान को सजा भी सुना दी गई थी। इस सजा के खिलाफ याचिका दायर की गई है जिसकी सुनवाई आज होनी है। इसके अलावा सैफ, तब्बू और नीलम के खिलाफ भी आज सुनवाई हो सकती हैं क्योंकि इनके खिलाफ विश्नोई समाझ खड़ा हुआ था। गौरतलब है कि सलमान खान को लेकर मामले की सुनवाई 20 फरवरी को हुई थी, हालांकि मामले की सुनवाई 3 अप्रैल के लिए टाल दी गई थी।
सजा के अलावा सलमान खान के खिलाफ अवैध हथियार के मामले में सरकार की अपील पर भी बुधवार को ही सुनवाई होगी। जिला एवं सत्र न्यायालय जोधपुर ग्रामीण चंद्र कुमार सोनगरा की अदालत में सूचीबद्ध थी लेकिन तीनों की अपीलों पर समय के कमी के चलते 3 अप्रैल तक सुनवाई टाल दी गई थी।

अब देखना ये हैं कि इस बार क्या हल निकलकर आता है। गौरतलब है कि सलमान खान पर फिल्म हम साथ साथ हैं कि शूटिंग के दौरान काला हिरण का शिकार करना आरोप लगा है।
पहली अपील सलमान खान की ओर से थी, जिसमें सलमान खान को 5 साल की सजा दी गई थी। सजा के खिलाफ सलमान खान ने जिला सत्र न्यायालय में अपील पेश कर रखी है। फिलहाल सलमान खान फिल्म दबंग 3 की शूटिंग कर रहे हैं जिसकी शूरुआत हाल ही में हुई है।


Click it and Unblock the Notifications











