'सच का सामना' को बंद करने की मांग!

By Staff

Sach Ka Saamna
स्‍टार प्‍लस पर प्रसारित किए जा रहे रियलिटी शो सच का सामना को भारतीय संस्‍कारों और नैतिकता के खिलाफ मानते हुए भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के नेताओं ने बंद करने की मांग उठाई।

समाजवादी पार्टी के नेता कमल अख्‍तर ने राज्‍य सभा के जीरो आर के दौरान शो को बंद किए जाने की मांग उठाई। उनका कहना था कि इस शो में प्रायोजक द्धारा पूछे गए सवाल काफी अपमानित करने वाले होते है। उन्‍होने उदाहरण के तौर पर एक एपिसोड का जिक्र किया जिसमें महिला प्रतियोगी से उसके पति के सामने पूछा गया कि क्‍या वे किसी गैर मर्द से शारिरिक संबंध बनाने के बारे मे सोचती है। महिला ने जवाब में ना कहा लेकिन पोलियोग्राफी टेस्‍ट में जवाब गलत बताया गया। यह जवाब पति के दिमाग में किस तरह के विचार पैदा करेगा।

कमल की बात से ज्‍यादातर नेताओं ने सहमति व्‍यक्‍त की। बाकी नेताओं का कहना था कि शो में उठाए जा रहे सवाल काफी व्‍यक्तिगत और अश्‍लील होते है जो कि उनके परिवार के सदस्‍यों के सामने पूछे जाते है। यह भारतीय संस्‍कृति के खिलाफ है।

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने चैनल को 27 जुलाई तक जवाब देने का नोटिस भेजा है। मंत्रालय का कहना था चैनल धारा 6 (1) का उल्‍लंघन कर रहा है जिसमें अश्‍लीलता व अभद्रता फैलाने वालो कार्यक्रमों को रोकने की बात कही गई है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X