#SHAME: मौत की आई खबर...मन गया भाजपा का शोक...उधर हो रहा इलाज!
विनोद खन्ना फिलहाल अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे हैं लेकिन लोगों से वो भी बर्दाश्त नहीं है। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने विनोद खन्ना के निधन की खबर फैलाई और बीजेपी ने मौन भी रख लिया।
आधी जानकारी कितनी खतरनाक होती है और किसी भी चीज़ की अति नहीं होनी चाहिए, ये दोनों बातें आज भाजपा ने साबित कर दी। दरअसल, काफी दिनों से विनोद खन्ना की खराब सेहत हेडलाइन्स में है। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।
लेकिन हद तब हो गई जब कुछ लोगों ने ओशो अश्रम का हवाला देते हुए उनकी मौत की पुष्टि कर दी। विनोद, रजनीश ओशो के अनुयायी हैं। लेकिन हद इतनी ही नहीं हुई। सोशल मीडिया पर इस खबर को पढ़कर शिलॉन्ग भाजपा ने दो मिनट का शोक भी मना लिया।

अब पहली बात तो ये कि जो लोग इन अफवाहों को फैला रहे हैं उनसे ज़्यादा गैर ज़िम्मेदार कोई नहीं। जो लोग इसे रिट्वीट कर रहे हैं और इसे सच मान रहे हैं उनकी दुनिया केवल सोशल मीडिया तक ही सिमट कर रह गई है शायद।
तभी तो बिना किसी जांच पड़ताल के लोगों ने इस खबर को सच मान लिया। हालांकि भाजपा ने बाद में माफी मांगी और कहा कि हमने उनके परिवार से बात की। वो अभी स्वस्थ हैं।
लेकिन कई स्टार्स हैं जो आए दिन इन खबरों का शिकार हो जाते हैं -


Click it and Unblock the Notifications