मोदी के सहारे अपने आप को बेच रही हैं मेघना
लोकसभा चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो गया है। राजनैतिक पार्टियां रैली पर रैली की जा रही हैं। हर कोई एक-दूसरे पर निशाना साधने से चूक नहीं रहा है तो वहीं दूसरी ओर फिल्मी और मॉ़डलिंग के लोग भी लोकसभा चुनावों की सरगर्मियों का सहारा उठाने में चूक नहीं रहे हैं। जिसका ताजा उदाहरण हैं गुजराती मॉडल औऱ अभिनेत्री मेघना पटेल। जिन्होंने मोदी के नाम पर हॉट फोटो शूट कराया है।
मेघना ने मोदी के प्रचार के लिए सारे कपड़े उतारकर सनसनी फैला दी है। हालांकि बीजेपी ने इस तरह के फोटोशूट की कड़ी आलोचना की है और कहा है कि मेघना का पार्टी और मोदी से कोई लेना-देना नहीं है। तो दूसरी ओर मोदी के समर्थकों ने ट्विटर पर मेघना का काफी खरी-खोटी सुनायी है। लोगों ने ट्विटर पर मेघना की कड़ी आलोचना की है और कहा है कि मोदी के सहारे अपने आप को बेच रही हैं मेघना पटेल।
जबकि दूसरी ओर मेघना पटेल खुद को मोदी की फैन बताती हैं, मेघना कहती हैं कि नरेंद्र मोदी आज के जमाने के आदमी हैं। मोदी वीरता के अवतार हैं, इसलिए लाखों लोगों के दिलों पर राज करते हैं। जो फोटो शूट मेघना ने करवाया है उसमें से एक में मेघना पटेल सिर्फ मोदी का पोस्टर लेकर न्यूड खड़ी है जिसपर लिखा है वोट फॉर मोदी। तो दूसरी फोटो में मेघना ने अफने शरीर के प्राईवेट अंगों को बीजेपी के चुनाव चिह्न कमल से ढक रखा है।
हालांकि यह कोई पहला मौका नहीं है कि किसी कमसिन हसीना ने मोदी की लोकप्रियता से खुद को फायदा पहुंचाने की कोशिश की है। इससे पहले और भी कई तारिकाएं और मॉड्लस हैं जिन्होंने यह हैरतअंगेज और संगीन गुस्ताखियां की है ताकी मोदी के बहाने ही सही उनका नाम लोगों की जुबां पर चढ़ जायें।
आईयें डालते हैं उन जैसी हसीनाओं पर एक नजर...


Click it and Unblock the Notifications











