मोदी लुक के लिए विद्या ने मांगी माफी कहा गलती हो गयी

बॉबी जासूस'.के लिए अली ने 'होमलैंड' को छोड़ा
बड़ोदरा में विद्या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भेष में उस चाय की दुकान पर भी जाने वाली थी, जिसके मालिक लोकसभा चुनाव के दौरान बड़ोदरा से मोदी के प्रस्तावक बने थे। लेकिन मोदी के समर्थकों को विद्या बालन का मोदी गेटअप पसंद नहीं आया। आखिरकार विद्या को अपने पुराने अंदाज में ही बड़ोदरा वासियों से रुबरु होना पड़ा। तब जाकर मामला शांत हुआ। बड़ोदरा में हुए विरोध से विद्या काफी दुखी नजर आई। विरोध के बाद विद्या ने कहा कि मैं देखना चाहती थी कि यहां फैन्स मुझे पहचान पाते हैं या नहीं।
बालन ने कहा, मैं प्रधानमंत्री को उनके शहर बड़ोदरा में सिर्फ सम्मान देना चाहती थी। मैं किसी भी भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहती थी, इसलिए मैंने ऐसा नहीं करने का फैसला किया। यह फिल्म बॉर्न फ्री इंटरटेनमेंट प्रोडक्शन बैनर के तले बन रही है। फिल्म के प्रोड्यूसर अभिनेत्री दीया मिर्जा व उनके मंगतेर साहिल संघा हैं। इस फिल्म के निर्देशक समर शेख हैं। फिल्म चार जुलाई को रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications