..................... BJP नेता का आमिर खान-किरण राव के तलाक पर विवादित बयान, 'दादा बनने की उम्र में तीसरी बीवी ढूंढ रहे' | BJP MP Sudhir Gupta controversial statement on Aamir Khan Divorce says at Grandfather age , He want 3rd Wife - Hindi Filmibeat

BJP नेता का आमिर खान-किरण राव के तलाक पर विवादित बयान, 'दादा बनने की उम्र में तीसरी बीवी ढूंढ रहे'

मध्य प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के सांसद सुधीर गुप्ता ने अभिनेता आमिर खान पर विवादित बयान दिया। नेता ने आमिर खान व किरण राव के तलाक को लेकर टिप्पणी की। सुधीर गुप्ता ने कहा कि आमिर खान की उम्र दादा बनने की हैं और वह तीसरी पत्नी की तलाश में हैं। राजनेता का ये बयान रविवार को वर्ल्ड जनसंख्या दिवस के मौके पर सामने आया था।

बीजेपी नेता सुधीर गुप्ता ने कहा, आमिर खान व उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता के दो बच्चे हैं, किरण राव संग एक बच्चा और अब दादा बनने की उम्र में वह तीसरी पत्नी ढूंढ रहे हैं। वह यहीं नहीं रूके, उन्होंने ये भी कहा कि खान लोगों के पास नौकरी ढूंढने का दिमाग नहीं होते वह सिर्फ अंडे बेच सकते हैं।

 Aamir Khan Divorce

बता दें 15 साल की शादी के बाद आमिर खान और किरण राव ने हाल में ही तलाक का ऐलान किया। दोनों के एक बेटा आजाद है। वहीं रीना दत्ता और आमिर खान के दो बच्चे आयरा और जुनैद है।

साल 2005 में किरण राव संग आमिर खान ने शादी की थी। किरण संग आमिर खान की पहली मुलाकात लगान के सेट पर हुई थी जहां किरण राव असिस्टेंट डायरेक्टर थीं। दोनों ने 1-2 साल डेट किया और फिर शादी कर ली।

वहीं आमिर और किरण के करीबी दोस्त अमीन हाजी ने कहा था कि उनके दोस्तों ने उन्हें समझाने की कोशिश की थी कि दोनों तलाक न लें, लेकिन उनका फैसला नहीं बदला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X