विवाद में फंसी अक्षय कुमार की अगली फिल्म 'राम सेतु', भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने भेजा लीगल नोटिस

अक्षय कुमार की फिल्मों के लिए साल 2022 कुछ खास नहीं रहा है। अभिनेता की तीन फिल्में बैक टू बैक बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी है। बच्चन पांडे, सम्राट पृथ्वीराज और रक्षा बंधन के बाद, इस साल उनकी और दो फिल्में रिलीज होने वाली हैं। सितंबर में 'कटपुतली' और दिवाली के मौके पर आएगी 'राम सेतु'।

राम सेतु फिलहाल विवादों को लेकर चर्चा में आ गई है। इस फिल्म को लेकर अक्षय कुमार भी मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने अक्षय कुमार समेत फिल्म से जुड़े 8 लोगों को कानूनी नोटिस जारी किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि फिल्म में राम सेतु के मुद्दे को गलत तरीके से पेश किया गया है।

bjp-mp-subramanian-swamy-issues-legal-notice-to-akshay-kumar-and-ram-setu-makers-for-distorting-fact

इसकी जानकारी भाजपा नेता ने खुद अपने ट्विटर हैंडल से दी है। रविवार को उन्होंने ट्विट करते हुए लिखा, "मुंबई के सिनेमा या फिर (सिन-ए-मा) वालों को गलत तरीके से चीजें दिखाने की आदत है। इसीलिए मैंने इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स के बारे में बताने के लिए वकील सत्य सभरवाल के जरिए अक्षय कुमार (भाटिया) और 8 लोगों को नोटिस भेजा है।"

रिपोर्ट्स के अनुसार नोटिस में कहा गया कि, "राम सेतु नामक एक फिल्म को बनाया गया है और ये 24 अक्टूबर को रिलीज होने के लिए तैयार है। ये नोटिस फिल्म में राम सेतु के संबंध में तथ्यों के किसी भी झूठे, गलत और दुर्भावनापूर्ण प्रतिनिधित्व को रोकने के लिए भेजा जा रहा है।"

एडवोकेट सत्य सभरवाल ने आगे लिखा- "ये भी उल्लेख करना महत्वपूर्ण है कि राम सेतु से संबंधित अदालती कार्यवाही के संबंध में स्क्रिप्ट को मेरे मुवक्किल के साथ साझा किया जाना चाहिए ताकि तथ्यों के किसी भी मिथ्याकरण और परिस्थितियों के गलत चित्रण को रोका जा सके। कानूनी नोटिस में यह भी कहा गया है कि इस मुद्दे को सौहार्दपूर्ण ढंग से हल करने के प्रयास के लिए, फिल्म के शुरुआती क्रेडिट में न्यायालयों के माध्यम से सुब्रमण्यम स्वामी के योगदान के बारे में भी बताएं।

अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'राम सेतु' एक्शन एडवेंचर फिल्म है, जिसमें अभिनेता के साथ जैकलीन फर्नाडीज़ और नुसरत भरूचा भी दिखेंगी। फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X