..................... Bjp Mla ex fiancée actress got married Mehreen Pirzada mehendi look is the most sensual bridal beauty - Hindi Filmibeat

फिर से दु्ल्हन बनी ये एक्ट्रेस, BJP के MLA से टूट चुकी है पहली सगाई, हसीना का नाम जानकर रह जाएंगे हैरान

Mehreen Pirzada Wedding: बला सी खूबसूरत हसीना मेहरीन पीरजादा इन दिनों अपनी शादी की तस्वीरों को लेकर छाई हुई हैं। मेहरीन पीरजादा ने बिजनेसमैन अर्श औलख के साथ शादी रचाई है। शादी की तस्वीरों के बाद अब इस हसीना ने अपनी मेहंदी की रस्म की तस्वीरें शेयर की हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

Mehreen Pirzada Wedding

जहां अभी तक मेहरीन पीरजादा की शादी के पेस्टल ब्राइडल लुक ही सुर्खियों में था तो वहीं अब फैंस उनके मेहंदी लुक के भी दीवाने दिखाई दे रहे हैं। मेहरीन ने मेहंदी के लुक की कई सारी तस्वीरों की सीरीज ड्रॉप की हैं।

मेहरीन का मेहंदी लुक

मेहरीन के लुक की बात करें तो इस दौरान वो गोल्ड स्ट्रैपी शरारा सूट में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही थीं। इस सूट के साथ उन्होंने जामनी और लाल रंग के दुपट्टे के साथ पेयर किया था। इसके साथ ही उन्होंने अपने इस प्री ब्राइडल लुक को हैवी ज्वैलरी के साथ टीम अप किया था।

मेहरीन का ब्राइडल लुक

इसके साथ ही शादी में मेहरीन के लुक की बात करें तो इस दौरान वो पेस्टल पिंक लहंगे में ड्रीमी ब्राइल लुक में बला सी खूबसूरत दिखाई दे रही थीं। इस लुक को और ज्यादा अट्रैक्टिव बनाने के लिए हसीना ने हैवी डायमंड नेकलेस कैरी किया था। इसके साथ ही वेडिंग लुक को परफेक्शन देने के लिए दूल्हे अर्श औलक ने भी मेहरीन से ट्विनिंग करती हुई शेरवानी कैरी की।

कौन है मेहरीन पीरजादा का पति

महरीन के पति का नाम अर्श औलख है और वे ग्लैमर की दुनिया से दूर रहते हैं। सोशल मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अर्श एक बिजनेसमैन हैं और फिल्मी दुनिया से बाहर काम करते हैं। इसके अलावा ज्यादा जानकारी मौजूद नहीं है।

मेहरी की टूटी सगाई

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अर्श औलक से शादी से पहले मेहरीन की एक सगाई टूट चुकी है। मेहरीन की सगाई बीजेपी विधायक भव्य बिश्नोई के साथ हुई थी। हालांकि सगाई के बाद चीजें खराब हो गई और दोनों की राहे अलग हो गई। इसके बाद भव्य बिश्नोई ने IAS परी बिश्नोई से शादी कर ली थी और मेहरीन ने अब अर्श औलक को हमसफर चुन लिया है।

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X