BJP के मंत्री ने साधा सैफ अली खान पर निशाना, बोले- चाकू लगा भी था या एक्टिंग कर रहे थे...

saif ali khan

BJP minister Nitesh rane targets saif ali khan: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खास लाइमलाइट में हैं। बता दें कि पिछले गुरुवार को सैफ अली खान के घर पर एक शख्स ने घुसकर उनपर 6 बार चाकू से वार किया। बताया गया कि इस वजह से सैफ अली खान की 2 बार सर्जरी हुई थी। वह 2 दिन तक आईसीयू में थे और फिर उन्हें स्पेशल वॉर्ड में शिफ्ट किया गया था।

नीतेश राणे ने साधा सैफ अली खान पर सवाल
बता दें कि मंगलवार को सैफ अली खान घर लौट आए थे, लेकिन उनका अंदाज और लुक देख तमाम सवाल उठ रहे हैं। कई इसे सैफ अली खान की एक्टिंग बता रहा है तो कोई इसे पूरे ही एक्ट को कुछ और ही नाम दे रहे हैं। फिलहाल तो महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नीतेश राणे ने सवाल उठाया है। जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया है।

जी हां, नीतेश राणे कहते हैं कि देखो एक बांग्लादेशी अब मुंबई में क्या कर रहा है वो भी सैफ अली खान के घर पर। पहले तो ये लोग सड़कों पर क्रॉसिंग के पास खड़े होते थे और इन लोगों ने घरों में घुसना शुरू कर दिया है। वो शायद उसे (सैफ अली खान) ले जाने के लिए आए थे।

चाकू लगा भी था या एक्टिंग कर रहे थे...
नीतेश राणे आगे कहते हैं कि- जब वह अस्पताल से बाहर आए तब मैंने देखा तो मुझे शख हुआ कि उन्हें चाकू लगा भी था या सिर्फ वो एक्टिंग कर रहे थे। वह चलते हुए नाच रहे थे। जब किसी खान को चोट लगती है तो सभी उसी पर बात करने लगते हैं, लेकिन जब सुशांत सिंह राजपूत जैसे एक्टर को यातना जी जाती है तो कोई भी इसपर बात करने के लिए नहीं आता।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X