विवेक अग्निहोत्री के बाद इस बीजेपी नेता ने Nadav Lapid को दिखाया आईना, 'द कश्मीर फाइल्स' पर जुबानी जंग जारी!

the kashmir files

द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है और इसको लेकर लगातार चर्चा हो रही है। विवेक अग्निहोत्री और अनुपम खेर के बाद अब भाजपा नेता अमित मालवीय (Amit Malviya) ने इजरायली फिल्म निर्माता नादव लैपिड (Nadav Lapid) को जमकर खरी खोटी सुनाई है। गौरतलब है कि नादव ने IFFI के दौरान द कश्मीर फाइल्स को एक अश्लील प्रोपेगेंडा बताया था और इसकी जमकर आलोचना की थी।

अब अमित मालवीय ने इसपर अपना रिएक्शन दिया है। अमित मालवीय ने कहा, "सबसे लंबे समय तक, लोगों ने प्रलय को भी नकार दिया और शिंडलर की लिस्ट को भी एक बताया था, जैसे कुछ लोग कश्मीर फाइल्स के साथ कर रहे हैं।

सत्य अंततः जीतता है, चाहे कुछ भी हो।" जैसे ही बीजेपी नेता ने पोस्ट किया ये धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और लोग इसपर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। अमित मालवीय बीजेपी आईटी सेल के हेड हैं और अक्सर अपनी बातों को लेकर खबरों का हिस्सा रहते हैं।

उन्होने अपने इस पोस्ट के जरिए इजरायली फिल्ममेकर को जवाब दिया है और उनके समर्थन में कई लोग खड़े हो गए हैँ। इसके पहले बिना नाम लिए विवेक रंजन अग्निहोत्री जो कि द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक हैं, उन्होने ट्वीट किया था और फिल्ममेकर को लताड़ लगाई थी।

इसके अलावा अनुपम खेर ने भी पोस्ट कर अपनी बात कही थी। अब द कश्मीर फाइल्स को सपोर्ट करने वालों की लिस्ट में कई सितारों का नाम शामिल हो चुका है जिसमें पुनीत इस्सर और दर्शन कुमार भी शामिल हैं। हालांकि कुछ सितारे ऐसे भी हैं जो कि इजरायली फिल्ममेकर की बात का समर्थन कर रहे हैं।

द कश्मीर फाइल्स की बात करें तो फिल्म कश्मीरी पंडितों की नृशंस हत्या पर आधारित थी और उनको घर से बेघर करने वाली दुखद कहानी पर बनी थी। फिल्म रिलीज के बाद काफी विवादों में रही थी लेकिन इसको काफी पसंद भी किया गया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X