भाजपा नेता ने कहा, "टुकड़े टुकड़े गैंग की समर्थक हैं दीपिका पादुकोण, बायकॉट करो फिल्में"
मंगलवार रात को दीपिका पादुकोण ने जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के कैंपस में पहुंचकर सबको हैरान कर दिया। दीपिका ने जेएनयू में हमले के विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया। दीपिका यहां करीब 10 मिनट तक रूकीं। इस कदम पर जहां कई लोगों ने दीपिका की तारीफ की और उनके हिम्मत की दाद दी। वहीं एक वर्ग दीपिका के खिलाफ भी खड़ा है.. और उनकी फिल्में बायकॉट करने की भी बातें कर रहा है।
भाजपा के प्रवक्ता तेजिंदर पाल बग्गा ने ट्वीट कर लोगों से अपील की कि वो दीपिका पादुकोण के फिल्म छपाक का बहिष्कार करें। उन्होंने लिखा कि- दीपिका ने टुकड़े-टुकड़े गैंग और अफजल गैंग का समर्थन किया है। इसीलिए उनकी फिल्मों का बहिष्कार करें।
INTERVIEW: "रणवीर, कार्तिक आर्यन और मैंने बॉलीवुड में ज़ीरो से शुरुआत से की है" - दीपिका पादुकोण


Click it and Unblock the Notifications