..................... सुब्रमण्यम स्वामी ने बताई सुशांत की 'हत्या' की वजह, जल्द करेंगे नई डिटेल्स का खुलासा BJP leader Subramanian Swamy new tweet tells why sushant singh rajput was killed - Hindi Filmibeat

सुब्रमण्यम स्वामी ने बताई सुशांत की 'हत्या' की वजह, जल्द करेंगे नई डिटेल्स का खुलासा

सुशांत सिंह राजपूत केस में लगातार बीजेपी नेता व राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वह उन स्टार्स में से हैं जिन्होंने सुशांत की मौत के पीछे साजिश का आरोप लगाया है। सुब्रमण्यम स्वामी ने लेटेस्ट ट्वीट में कहा कि उन्होंने सुशांत की हत्या किए जाने के पीछे का कारण मिला है। वह लिखते हैं कि सुशांत की हत्या करने के पीछे पहला मकसद साफ है कि वह बहुत ही टेलेंटिड और वह आत्मनिर्भर थे। ऐसे शख्स को बॉलीवुड द्वारा नजरअंदाज किया जाना मुमकिन नहीं थे। कुछ लोग ऐसे शख्स से जीत नहीं पा रहे थे और उन्होंने इस प्रतियोगिता से बाहर कर दिया। दूसरा कारण जल्द ही वह सर्च करके बताएंगे। ऐसा उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा।

बता दें हाल में ही सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग ऐंगल सामने आने के बाद ये केस नया रुख लेता जा रहा है। इस मामले में ड्रग कनेक्शन का पर्दाफाश करने के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की एंट्री भी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि बुधवार को एनसीबी ने ड्रग कनेक्शन से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार किया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इन ड्रग पेडलरों ने रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती का नाम लिया है। ऐसे में एक बार फिर चक्रवर्ती परिवार की मुसीबतें बढ़ सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X