इस बीजेपी नेता को फूटी आंख नहीं सुहा रही कंगना रनौत, ट्वीट करते हुए कहा- 'अनुशासन में रहो'

Som Prakash On Kangana Ranaut- कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी जब से बनकर तैयार हुई है वो काफी चर्चा में हैं। इमरजेंसी को लेकर विवाद हो रहे हैं और सेंसर बोर्ड से कई सीन काटने को लेकर कहा गया है।
हालांकि कंगना रनौत का कहना था कि अगर वो इंपॉर्मटेंट सीन काट देंगे तो फिल्म का क्या मतलब रह जाएगा। अब कंगना रनौत को लेकर बीजेपी के कुछ नेता भी सामने आए हैं और उनको इस फिल्म को लेकर खरी खोटी सुना रहे हैं।
पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता सोम प्रकाश ने कंगना रनौत के खिलाफ एक्स पर एक पोस्ट लिखते हुए उनको हिदायत दी है कि सिख समुदाय के खिलाफ उनको टिप्पणी करने से परहेज करना चाहिए। सोम प्रकाश ने एक्स पर पोस्ट किया,
'कंगना रनौत को सिख समुदाय के खिलाफ अनावश्यक टिप्पणी करने से बचना चाहिए। ऐसी टिप्पणियों से सिख समुदाय की भावनाएं आहत होती हैं। उसे अनुशासन में रहना चाहिए।'' जैसे ही उनका ये पोस्ट सामने आया लोग हैरान हैं और इस पोस्ट पर अपना अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
क्या बोले लोग
एक यूजर ने लिखा, ''शालीनता से इस्तीफा दें और पन्नू/कांग्रेस में शामिल हों।'' एक यूजर ने लिखा, ''कंगना एक बहादुर महिला हैं और सही हैं। आप अव्वल दर्जे के कायर हैं और एसजीपीसी/खालिस्तानियों के इस तुष्टिकरण से आपको वोट का नुकसान होगा, फायदा नहीं।'' एक ने लिखा, "संत" क्या आप गंभीर हैं? यह व्यक्ति अभी भी अंदर क्यों है?'' एक यूजर का कहना है, ''बीजेपी को वास्तव में इस बारे में सोचने की ज़रूरत है कि उन्हें वास्तव में वोटों के रूप में हमारे समर्थन की ज़रूरत है या ऑनलाइन बीजेपी आईटी सेल के समर्थन की।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











