..................... BJP leader ram kadam on tunisha sharma siucide love jihad will be investigated tunisha sharma sheejan khan - Hindi Filmibeat

तुनिषा शर्मा सुसाइड मामले में BJP नेता राम कदम का बड़ा ऐलान- लव जिहाद निकला तो...

tunisha sharma love jihad

Tunisha Sharma Suicide Case: एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के सुसाइड की खबर से पूरी इंडस्ट्री सख्ते में है। तुनिषा की मां के आरोपों के बाद मुंबई पुलिस ने उनके बॉयफ्रेंड शीजान खान को भी अरेस्ट कर लिया है। शीजान खान पर तुनिषा को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगा है। अभी तक तुनिषा का अंतिम संस्कार भी नहीं हुआ है और ये केस नया ही मोड़ लेता दिख रहा है। दरअसल, इस मामले को लव जिहाद से जोड़ा जा रहा है।

बीजेपी नेता का बड़ा ऐलान
तुनिषा शर्मा सुसाइड केस को लेकर बीजेपी नेता राम कदम ने बड़ा ऐलान किया है। राम कदम ने कहा है कि लव जिहाद निकला तो जांच होगी। इतना ही नहीं राम कदम ने कहा है कि तुनिषा के परिवार को न्याय जरूर मिलेगा।

तुनिषा का अंतिम संस्कार
बता दें कि तुनिषा की बॉडी अभी भी जेजे अस्पताल में ही है। आज तुनिषा की बॉडी उनके परिवार वालों को सौंपी जाएगा। आज तुनिषा का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

15 दिनों पहले ही हुआ था ब्रेकअप
15 दिनों पहले ही तुनिषा और शीजान का ब्रेकअप हुआ था। जिससे ये हसीना काफी टूट गई थी। तुनिषा की मौत मामले में उनके को-स्टार और कथित ब्वॉयफ्रेंड शिजान खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। तुनिषा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। तुनिषा की मौत के बाद उनकी मां और मामा ने शीजान खान पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शीजान खान को देर रात धारा 306 के तहत अरेस्ट किया है।

पुलिस ने कही ये बात
इस मामले में बात करते हुए पुलिस ने कहा है कि, एक्टर शीजान खान पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। शीजान खान को वसई कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके पहले शनिवार को मीडिया से बातचीत में डीसीपी चंद्रकांत जाधव न ने बयान में कहा है कि अली बाबा टीवी शो में काम करने वाली एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने जहां टीवी शो का काम चल रहा था, वहां पर सुसाइड कर लिया है।

Read more about: tunisha sharma sheezan khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X