'क्यों दिशा सालियन की मौत के बाद ही रिया चक्रवर्ती सुशांत से हुईं अलग?' मनोज तिवारी
एक्टर, सिगंर व बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने हाल में ही सुशांत सिंह राजपूत व दिशा सालियन केस पर मीडिया से बातचीत में गंभीर सवाल उठाए। रिपब्लिक टीवी से बातचीत में मनोज तिवारी ने कहा कि आखिर दिशा सालियन की मौत के बाद ही रिया चक्रवर्ती ने घर क्यों छोड़ा? उन्होंने ये भी कहा कि ड्रग एंगल के चलते इस केस को भटकाया नहीं किया जाना चाहिए। बल्कि सुशांत के हत्यारों का पता लगाया जाना चाहिए।
इस बातचीत में मनोज तिवारी ने कहा कि 'फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग का खूब चलन है। लेकिन कहां और कैसे किया जाता है, ये अब पता चल रहा है। लेकिन ये ड्रग एंगल सुशांत मामले को डगमगा रहा है। मेरा मानना है कि सुशांत का पैर क्यों टूटा हुआ था? इसकी जांच होनी चाहिए। दिशा सालियान के बाद ही रिया चक्रवर्ती सुशांत से अलग क्यों हुईं? एक रिया चक्रवर्ती को बचाने के लिए क्यों महाराष्ट्र सरकार खड़ी हुई? इन सवालों के जवाब दिए जाने चाहिए।'


Click it and Unblock the Notifications











