इमरान पर धार्मिक विद्वेष फैलाने का आरोप

By Staff

Emraan Hashmi
भारतीय जनता पार्टी के नेता संजय बे‍दिया ने फिल्‍म अभिनेता इमरान हाशमी और निर्देशक-निर्माता महेश भट्ट के खिलाफ याचिका दायर की है। उनका कहना है कि दोनों मिलकर धार्मिक अलगाव की भावना फैला रहें है।

गौरतलब हो कि इमरान हाशमी ने मुम्‍बई के निबाना हाउसिंग को-ऑपरेटिव सोसाइटी में फ्लैट ना मिलने के लिए सोसाइटी पर आरोप लगाया था कि मुस्लिम होने की वजह से उन्‍हें फ्लैट नहीं मिल रहा है। उनके समर्थन में महेश भट्ट भी खड़े हो गए है जबकि दूसरे फिल्‍मी सितारों ने इस मुद्दे से दूरी बना ली है।

अभिनेता सलमान ने इमरान की बात पर आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि उन्‍हें उनके चरित्र की वजह से मकान नहीं मिल रहा है न कि मुस्लिम होने की वजह से।

वहीं इमरान ने राज्‍य अल्‍पसंख्‍यक आयोग के पास याचिका दायर की है जिसमें कहा है कि एक लाख रूपए की टोकन राशि देने के बाद हाउसिंग सोसाइटी ने एनओसी सर्टिफिकेट नहीं दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X