कंगना रनौत का घर तोड़ने पर देवेंद्र फडणवीस बरसे, कहा- उद्धव सरकार ने दाऊद का घर क्यों नहीं गिराया
देशभर में कोरोनावायरस का कहर देखा जा सकता है। एक दिन में रोजाना करीब 90-95 हजार केस सामने आ रहे हैं। लेकिन देश में इस समय दो लड़कियों के इर्दगिर्द राजनीति देखी जा सकती है। कंगना रनौत और रिया चक्रवर्ती, ये दो नाम हैं जो इस समय लगातार सुर्खियों में हैं। लगातार बयानबाजी जारी है और एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। ऐसे में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बयान सामने आया है। जिन्होंने महाराष्ट्र की मौजूदा उद्धव ठाकरे सरकार पर निशाना साधा है।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र की सरकार कोरोना से नहीं बल्कि कंगना से लड़ रही है। मैं ये कहना चाहता हूं कि सरकार अपनी आधी क्षमता भी कोविड19 से लड़ने में लगाती तो अभी तक कोरोना की स्थिति में सुधार हो चुका होता। लेकिन क्यों महाराष्ट्र की सरकार कंगना रनौत के घर धावा बोला दाऊद के घर पर नहीं।
बता दें एक दिन पहले शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि था कंगना रनौत का एपिसोड खत्म हो चुका है। हम लोग अपने रोजमर्रा के कामों व सामाजिक कार्यों में फिर से व्यस्त हो चुके हैं। उन्होंने कंगना रनौत के ऑफिस के टूटने को लेकर भी कहा था कि इससे शिवसेना का लेना देना नहीं है ये बीएमसी द्वारा की गई कार्रवाई है।


Click it and Unblock the Notifications











