दीपिका पादुकोण के फैन हैं ये BJP मंत्री,'ये जवानी है...' फिल्म में उनके किरदार पर रखा बेटी का नाम

By Varsha Verma

जेएनयू हिंसा के बाद छात्रों का समर्थन करने कैंपस पहुंची दीपिका पादुकोण का सोशल मीडिया यूजर्स से लेकर कई नेताओं ने विरोध किया था। इतना ही नहीं दीपिका की फिल्म 'छपाक' का बहिष्कार करने की बातें भी देखने को मिलीं। लेकिन इस बीच बीजेपी सासंद बाबुल सुप्रियो ने खुद को दीपिका पादुकोण का फैन बताया है। उन्होंने ये भी कहा कि दीपिका की एक फिल्म से प्रभावित होकर उन्होंने बेटी का नाम नैना रखा था।

केंद्रीय वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री बाबुल सुप्रियो ने कहा कि आजकल सोशल मीडिया का जमाना है। लोग कुछ भी कह देते हैं व लिख देते हैं। कुछ ऐसा ही दीपिका पादुकोण द्वारा जेएनयू जाने पर हुआ। लेकिन मैं दीपिका पादुकोण का प्रशंसक हूं। मैंने उनकी फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' देखने के बाद अपनी बेटी का नाम नैना रखा था।

Deepika Padukone Jnu Controversy

इसके साथ ही राज्यमंत्री बाबुल सुप्रियो ने एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण से सवाल भी किया कि आखिर वह जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय में सिर्फ एक समूह से क्यों मिलीं? बता दें बीते दिनों दीपिका पादुकोण के जेएनयू जाने पर काफी बवाल हुआ। कुछ लोगों ने उन्हें ट्विटर पर बुरी तरह ट्रोल भी किया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X