बैंड बाजा बारात जैसी नहीं है बिट्टू बॉसः सुपवित्र बाबुल
आज कल बॉलीवुड में केवल 'बिट्टू बॉस' के ही चर्चे चल रहे हैं। यह फिल्म एक जवां, आकर्षक लड़के बिट्टू की कहानी है जो पेशे से कैमरामैन है। शादियों में वीडियो शूटिंग करता है। उसे अपने काम पर गर्व है और अपने आपको वह 'सेक्सी वीडियो शूटर' कहलवाना पसंद करता है। देखें बिट्टू बॉस का ट्रेलर
इस फिल्म के ट्रेलर भी रिलीज किये जा चुके हैं जिसे देख कर लोगों को फिल्म बैंड बाजा बारात की कहानी याद आ रही है। इस बारे में फिल्म के निर्देशक सुपवित्र बाबुल का कहना है कि उनकी फिल्म यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी बैंड बाजा... की कहानी से पूरी तरह अलग है।
इस फिल्म में बिट्टू एक पढ़ी लिखी, स्मार्ट लड़की के प्यार में पड़ जाता है। यह किरदार कुमार मंगत की बेटी अमिता ने निभाई है। वह उसे इस बात का अहसास दिलाती है कि जिंदगी में मान-सम्मान और पहचान के साथ-साथ आर्थिक सुरक्षा भी जरूरी है।


Click it and Unblock the Notifications











