बिट्टा बायोपिक के लिए अजय देवगन- अक्षय कुमार के बीच बड़ी टक्कर, तगड़ी रिपोर्ट !
जब भी देश या फिर समाज से जुड़ी किसी फिल्म की चर्चा होती है तो पहली पसंद के तौर पर अजय देवगन और अक्षय कुमार का नाम सामने आता है। इन दिनों यही दो स्टार्स ऐसे हैं जो कि साल 2020 में बैक टू बैक कई फिल्में लेकर आ रहे हैं। लेकिन इस बीच बिट्टा बायोपिक को लेकर दोनों के बीच टकराव देखने को मिला है।
मनिंदरजीत सिंह बिट्टा की बायोपिक की खबर हाल ही में सामने आई। ऑल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट (AIATF) के चेयरमैन बिट्टा पर बनने वाली इस बायोपिक की पहली पसंद अजय देवगन बताए जा रहे हैं। जहां पर बिट्टा के 30 साल के प्रेरणादायक सफर को दिखाया जाएगा। कैसे उन्होंने कई बम धमाके झेले हैं।

गंभीर जख्म होने के बाद भी उन्होंने देश के लिए कभी अपना होश नहीं खोया। इस फिल्म को रिलायंंस एंटरटेनमेंट बना रही है। फिल्म का टाइटल हिट लिस्ट रखा जाना है।
बिट्टा चाहते थे कि इस रोल के लिए अजय देवगन को कास्ट किया जाए। लेकिन डेट्स नहीं होने के कारण उनकी जगह पर अक्षय कुमार को लेना प्राथमिकता बन गया है।
फिलहाल मेकर्स बिट्टा पर रिसर्च कर रहे हैं। अक्षय कुमार तक इस बायोपिक की डिटेल पहुंच गई है। लेकिन अभी भी इसे लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार जब बिट्टा से उनके किरदार को पर्दे पर उतारने के लिए किसी एक स्टार का नाम तय करने के लिए कहा गया तो उन्हें अजय देवगन के नाम को अपनी पहली पसंद बताया था।
बहरहाल, यहां देखिए अजय देवगन और अक्षय कुमार की अनदेखी मजेदार तस्वीर..


Click it and Unblock the Notifications
