सलमान खान को माफ करने को तैयार है बिश्नोई समाज, लेकिन एक्टर को पूरी करनी होगी उनकी ये शर्त

Salman Khan

Bishnoi community is ready to forgive Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) अपने गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हुए हमले के बाद से आए दिनों सुर्खियों में रहते हैं। सलमान खान घर पर फायरिंग करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है साथ ही इस हमले से जुड़े अन्य लोगों को भी पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया है। इस केस से जुड़े अपडेट लगातार आ रहे हैं और मुंबई क्राइम ब्रांच पर इस हमले के मास्टर माइंड अनमोल बिश्नोई को भी पकड़ने का प्लान बना रही है, लेकिन ऐसे में सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने बिश्नोई समाज से एक्टर को माफ करने की रिक्वेस्ट की है। जिसपर अब बिश्नोई समाज का भी जवाब आ गया है।

एक्टर की किस बात पर भड़का बिश्नोई समाज
दरअसल जोधपुर में साल 1998 में सलमान खान एक फिल्म की शूटिंग के दैरान हिरण का शिकार करने गए थे। उनका यह शिकार भवाद गांव की तरफ किया गया था। वहीं अलगे ही दिन एक सफेद जिप्सी से कुछ लोग आए उन्होंने काले हिरण को देखकर शिकार किया। जैसे ही गोली की आवाज आई गांव वाले गुस्से में बाहर आए और तुरंत ही शिकायत दर्ज की। इस भीड़ में सलमान खान को लोगों ने आसानी से पहचाना और उनके खिलाफ केस दर्ज हो गया। वहीं अब 27 साल बाद भी यह केस चर्चाओं में रहता है। बता दें कि इसके बाद से ही बिश्नोई समाज उनके नाराज था, लेकिन हाल ही में बिश्नोई समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बूड़िया ने कहा कि समाज उन्हें माफ कर देगा, लेकिन उसके लिए उन्हें शर्त माननी पड़ेगी।

बिश्नोई समाज ने रखी शर्त
बिश्नोई समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बूड़िया ने कहा कि सोमी अली की माफी कोई मायने नहीं रखती है। ऐसे तो पहले राखी सावंत भी माफी मांग चुकी हैं, लेकिन इससे कुछ नहीं होगा जो आरोपी है उसे माफी मांगनी होगी। यानी कि सलमान खान को समाज को माफी मांगने का प्रस्ताव देना होगा। फिर वह मंदिर के सामने जाकर माफी मांगेंगे। उन्हें मंदिर के सामने आकर शपल लेनी होगी। कि मैं हमेशा पर्यावरण और वन जीवों की रक्षा करूंगा। अगर ऐसा होता है तो माफी पर विचार किया जा सकता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X