अंगद बेदी के छलके आंसू तो सास को संभालती दिखीं गुमसुम नेहा धूपिया, शर्मिला टैगोर भी पहुंची

Neha Angad At Bishan Bedi Last Rites: बॉलीवुड अभिनेता अंगद बेदी के पिता और पूर्व क्रिकेटर बिशन बेदी का 77 साल की उम्र में निधन हो गया। इससे बॉलीवुड और क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई। आज बिशन सिंह बेदी का अंतिम संस्कार किया गया। जिसकी भावुक कर देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं।
बिशान सिंह बेदी के अंतिम संस्कार में अंगद बेदी, उनकी मां और नेहा धूपिया तीनों ही गहरे सदमे में दिखाई दे रहे थे। बिशन सिंह बेदी के अंतिम संस्कार में कपिल देव से लेकर शर्मिल टैगोर तक तमाम दिग्गजों ने शिरकत की। इस दौरान कभी गमजदा दिखाई दे रहे थे। वहीं नेदा धूपिया पल पल अपनी सास को संभालती और उनके साथ ही दिखाई दे रही थीं।
भारत के पूर्व कप्तान और बाएं हाथ के देश के महानतम स्पिनर बिशन सिंह बेदी का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को निधन हो गया। बिशन सिंह बेदी ने 77 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। बिशन सिंह बेदी का जन्म 25 सितम्बर 1946 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था।
बिशन सिंह बेदी के बेटे हैं आगंद बेदी जिन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया से शादी की है। ऐसे में ससुर की मौत के बाद नेहा के घर पर इस वक्त दुख का माहौल है। गौरतलब है कि नेहा और आगंद दोनों ही बिशन बेदी के काफी करीब थे।
भारत के पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज बिशन सिंह बेदी एक शानदार किक्रेटर रहे हैं। 1970 के दशक में अपनी घूमती गेंदों से बल्लेबाजों को हैरान करने वाले बिशन सिंह ने 22 इंटनरेशनल मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की। उनका इंटरनेशनल करियर 12 साल का रहा और उन्होंने कई मैचों में भारत को अपनी गेंदबाजी के दम पर यादगार जीत दिलाई।


Click it and Unblock the Notifications



